Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News:- पुलवामा शहीदों की बरसी पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैनिकों ने निकाला कैंडिल मार्च।

सुशील चंद्रा

14 फरबरी 2019 में पुलवामा में सैनिकों को ले जा रहे सी आर पी एफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 44 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।शहीदों की द्वितीय वरसी पर आज कस्बा के सामाजिक संगठन एंग्री यूथ एनजीओ,सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने बाह के मुख्य चौराहे से लेकर गाँधी चबूतरे तक कैंडिल मार्च निकाला।कैंडिल मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।कैंडिल मार्च में लोगों द्वारा देशभक्ति के नारों से वातावरण गूँज उठा।कैंडिल मार्च में अभी हाल ही में जम्मू कश्मीर में दो आतंकियों को ढेर करने वाले वीर सैनिक जितेन्द्र सिंह गुर्जर भी शामिल रहे।वहीं जरार में भी टीम ग्रीन कैम्प एन जीओ ने पुलवामा शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाला जिसमे सैकड़ों युवाओं,महिलाओं, व्यापारियों ने सहयोग किया।कैंडिल मार्च में वसीम पठान,राजकुमार फौजी,जितेंद्र सिंह फौजी, शाहबाज पठान,मुलायम सिंह,सुनील बाल्मीक,मयंक बौहरे,अनीता देवी,पुलकित भदौरिया, वंदना देवी,ममता देवी,पूजा,दुर्गेश कुमार,फूलसिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स