Etawah News: पर्यावरण के बिना मानव जीवन का अस्तित्व असंभव।

आशीष कुमार
इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर पर्यावरण के बिना मानव जीवन का अस्तित्व असंभव है। पर्यावरण सुधारने और बिगाड़ने में मानव ही जिम्मेदार है। हमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए। यह बात उपजिलाधिकारी नन्दप्रकाश मौर्य जसवंतनगर ने थाना क्षेत्र के ग्राम जौनई पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण करते हुए कही। इस दौरान एसडीएम व क्षेत्राधिकारी साधुराम सहित प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने पीपल, बरगद के छाया फलदार एवं सुगन्धित औषधीय पौधों का रोपण में किया। उन्होंने आगे कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखकर ही हम आने वाली पीढ़ी को सुखद एवं सुरक्षित भविष्य दे सकते है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस जवानों व अधिकारियों को पर्यावरण दिवस पर एक-एक पौधे लगाने की सलाह देकर पौधों को रोपण व स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपनिरीक्षक नितेन्द्र कुमार बशिष्ट, राजेन्द्र सिंह व चौकी इंचार्ज आदि रहे।