Etawah News : Uttar Pradesh Secondary Teachers Association met the new district school inspector
इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी से जुड़े शिक्षक साथी प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति नारायण दुबे के नेतृत्व में नव आंगन्तुक जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार से शिष्टाचार भेंटवार्ता करते हुए उनका स्वागत किया।
जिला संगठन के शिष्ट मंडल द्वारा जनपद में शिक्षा विभाग के अधिकारी के रूप में उनका स्वागत, अभिनंदन के साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों के संरक्षण हेतु उनसे अधिनियमित व्यवस्था बनाये रखने का भी अनुरोध किया गया, जिस पर उन्होंने सहर्ष सहयोग का आश्वासन पदाधिकारियो को प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान, जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी, वाई पी सिंह, विजय पटेल, अजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, ज्योति शुक्ला, सुधीर कुमार दुबे, आशुतोष तिवारी सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थिति रहे।
