Etawah News: Truck crashed after falling into 20 feet deep culvert
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पचनदा इलाके से काली मौरम खनन करके आगरा की ओर जा रहा ओवर लोड़ ट्रक जसवंतनगर क्षेत्र के कचौरा रोड पर बारिश से मिट्टी धसक जाने के कारण अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरी पुलिया में गिर गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर भी ट्रक के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने बारिश में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को घायल अवस्था में ट्रक के नीचे से बाहर निकाल लिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस को सूचना देने के दो घंटे तक पुलिस मौके पर नही पहुंच सकी। जबकि गांव वालों ने हादसा होने के बाद ट्रक चालक को दो घंटे की मेहनत करके बाहर निकाला है। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से भर्ती करवाया है।
वहीं दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाहर निकालने में जुटी। ट्रक को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीण मशक्कत में जुटे रहे।

