Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखता कस्बा जसवंतनगर का निलोई गांव।

जनवाद टाइम्स 5 December 2020
IMG-20201205-WA0027
Share News
       

संवाददााताअशीष कुमार

इटावा जसवंतनगर: निलोई गांव में घुसते ही होता है कीचड़ से स्वागत और सारे गांव की बजबजाती बदबू छोड़ती हुई नालियों के कारण मक्खी मच्छरों की भरमार है। आए दिन लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शहर से सटे हुए गांव निलोई में लगभग पांच हजार की आबादी है जिसमें अधिकांश जातियां निवास करती हैं। गांव में अंबेडकर बौद्ध प्रवेश द्वार से घुसते ही वहां उद्घाटन वाला पत्थर ही गायब दिखाई देता है फिर कीचड़ में गिरने का खेल शुरू हो जाता है। प्रवेश द्वार से लेकर गांव में घुसते ही गंदा पानी और कीचड़ भरा है। सर्दियों में यह हालत है तो बारिश में क्या होता होगा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। साइकिल बाइक से कई बार महिलाएं और बच्चे बुजुर्ग अक्सर गिरते दिखाई देते हैं और कई बार चोटिल हो जाते हैं। तमाम लोग तो रास्ता बदलकर प्रतापपुरा होकर शहर तक जाने लगे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अंदर गांव की गलियां भी बुरी तरह गंदे पानी और कीचड़ से भरी रहती हैं। गांव के मुख्य तालाब की सफाई तो 20 साल से नहीं हुई इस कारण तालाब का आकार भी छोटा हो गया है अब पानी जाए कहां! तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है पिछले दो महीने पहले तमाम शिकवा शिकायतों पर सीडीओ पहुंचे थे जिन्होंने बस खड़े होकर जेसीबी से एक तरफ कुछ सफाई जरूर कराई थी उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ आज भी तालाब ओवरफ्लो है और सड़क पर पानी भरा है। दूसरी ओर प्राइमरी स्कूल के पास में गंदा पानी भरा रहता है वहां खोदा गया कच्चा नाला यूं ही गंदगी से भरा पड़ा है। शिव मंदिर के पास भी दोनों ओर की नालियां तो इतनी भरी रहती हैं कि बिना गंदे बदबूदार पानी में घुसे निकलना संभव नहीं है। ईंट पत्थर डालकर निकलने वाले लोग आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की अधिकांश नालियां बजबजाती भरी हुईं गंदगी और बदबूदार सड़ांध छोड़ती रहती हैं जिससे तमाम बीमारियों का जन्म होता है। और आए दिन लोग बीमार होते रहते हैं।

पंचायत सचिव व प्रधान का कहना है कि गांव के लोग पानी का दुरुपयोग अधिक करते हैं जिस कारण तालाब भरा रहता है।

Post navigation

Previous: Etawah News: चालान काटने की बजाय पुलिस ने बांटे मास्क
Next: Vaishali News: शादी-विवाह के मौके पर दिख रहा किन्नरो का जलवा।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260412-WA0033
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 April 2026
g
  • Etawah

Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.09.21 PM
  • Etawah

Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ : आगरा में श्रमिक सम्मान समारोह: 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, श्रमिक एकता का दिया संदेश
  • Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती
  • Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर
  • Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश
  • Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.