Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah  News: डीएम और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या, 75 समस्याओं में से एक का भी निस्तारण नहीं।

जनवाद टाइम्स 20 October 2020
Etawah News: DM and SSP listened to the problem of the complainants, none of the 75 problems were resolved.
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा: डीएम और एसपी ने मॉडर्न तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनकर अधिकारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराने के कडे़ निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से एक भी शिकायतों का निस्तारण नही हुआ। डीएम श्रुती सिंह व एसपी आकाश तौमर मंगलवार को तहसील में जन समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि समय से मौके पर निस्तारण किया जा सके। यदि संबंधित विभाग समय से जन समस्याआ को सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाएगा। जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने हिदायत दी कि जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करें।

Ekw 2 DUcAA6wSb

मंगलवार को समाधान दिवस में 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें सबसे अधिक राजस्व विभाग की शिकायतें रही। इसमें ग्राम नगला जुला निवासी किसान जगन्नाथ की जोत भूमि पर अबैध कब्जा करने की शिकायत के अलावा नगला गड़रियान निवासी मलिखान, मल्हुपुर निवासी सुघर सिंह के भूमि पर कब्जा व ग्राम परसौआ  निवासी रामौतार ने खेत की सीमा चिन्ह की दबंगों ने हटाने की शिकायत की। ग्राम महलई निवासी प्रभात दुबे ने उक्त गांव में मनरेगा मजदूरों का भुगतान में ग्राम सचिव और हेराफेरी का आरोप लगाकर जांच कराने को कहा। प्रताप सिंह ने ग्राम महलई में दबंगों द्वारा किया तालाब पर अबैध कब्जा हटाये जाने की मांग की। इसी तरह नगर क्षेत्र के सराय खाम निवासी नोशिया ने विकलांग पेंशन कट जाने की शिकायत के साथ ग्राम नगलानन्द किशोर निवासी पैरों से दिव्यांग युवक राजीव ने आवश्यक कार्य मे आने-जाने में असमर्थता जताते हुए  ट्राई बाइक या ऑटो मोपेड की मांग की इसके अलावा अन्य समाज कल्याण विभाग में पेंशन संबंधित शिकायत की गई। रिटायर्ड शिक्षक मो.समीम निवासी मीरखपुर पुठिया, अरविंद कुमार, अतर सिंह, अफरोज वानो ने कहा गत मार्च माह रिटायर्ड होने के बाद पेंशन स्वीकृत नही हुई और एरियर व बीमा सुविधाएं नही मिली। भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने कहा कि तहसील में स्थित पूर्ति कार्यालय में उच्च अफसरों की अनदेखी या लापरवाही से दलालों का जमावडा रहता है। जिससे उक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार पनप रहा है।

Etawah News: DM and SSP listened to the problem of the complainants, none of the 75 problems were resolved.

दलालों के माध्यम से बसूली की जाती है जांच कराए जाने को कहा।  ग्राम जगसौरा निवासी शीला देवी ने दी शिकायत में कहा कि रात के समय थाना के दरोगा व अन्य सिपाहियों ने घर मे घुसकर बिना बजह छानबीन की और उनके पुत्र की कनपटी पर पिस्तौल रखकर डराया धमकाने के बाद थाने ले जाने लगे लेकिन बाद में छोड़ दिया। इस बाबत सम्बंधित थाना कोतवाली प्रभारी ने अपराधी का नाम व उनके पुत्र का नाम एक होने की बात कहकर दविश देने की बात कही। समाज सेवी इरशाद अहमद ने रोडवेज बस हाइवे ओवरब्रिज से गुजरने पर नगर के बस स्टाफ पर नही जाने से कस्बा के यात्रियों को परेशानी होने की शिकायत की। सभी आई शिकायतों को डीएम ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्यधिक गंभीर है। सभी शिकायतें ऑनलाइन की जा रही है। इनके निस्तारण की गुणवत्ता की लखनऊ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में शिकायत का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधू, जिला विकास अधिकारी राजा गणपति आर, सीएमओ समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Next: Etawah  News: इटावा पुलिस द्वारा हत्या जैसी संगठित अपराध कारित करने वाले एवं गैंगस्टर अपराधी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 70000रू0 की संपत्ति की गयी जब्त।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.