Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : जनसेवा संचालकों की जनपद स्तरीय मीटिंग आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 September 2020
IMG-20200920-WA0031
Share News
       

रिषीपाल सिंह इटावा: आज दिनांक 20, सितंबर 2020 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों से जनसेवा केंद्र संचालकों ने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की।मीटिंग की अध्यक्षता जनपद में कार्य कर रही जन सेवा केंद्र संगठन के अध्यक्ष वाचस्पति द्विवेदी ने की।

IMG 20200920 WA0032

इटावा जनपद में सीएससी/जन सेवा केंद्र 3.0 ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना लागू होने जा रही है जिसके संबंध में विस्तार से इस मीटिंग में चर्चा हुई। समस्त ग्राम पंचायतों के संचालकों द्वारा सुझाव दिए गए कि इस परियोजना में सरकार ने जो सभी सरकारी प्रमाण पत्रों की सरकारी शुल्क ₹30 कर दी है जो कि बहुत कम है क्योंकि महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है इसीलिए सरकार को जन सेवा केंद्र संचालकों की आय में वृद्धि हो इस पर भी विचार करना चाहिए और कार्य योजना इस तरीके से बनाएं जिससे केंद्र संचालकों की आय में वृद्धि हो ताकि वह अपना काम और अच्छे से कर पाएं। और परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सकें।इस ऑनलाइन मीटिंग में जसवंत नगर से आराध्य जैन ने भी अपना सुझाव दिया की जन सेवा केंद्र संचालक (वीएलई) केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी सरकारी प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन फीडिंग करता है जिसके बदले में सरकार उसको कमीशन के तौर पर बहुत ही कम राशि देती है ।

जनपद में सीएससी 3.0 परियोजना लागू होते ही सरकारी शुल्क ₹30 कर दिया गया है परंतु सरकार को इस राशि में वीएलई को कॉमिशन ज्यादा से ज्यादा देना चाइये। सोसाइटी के सचिव मनोज सिंह कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए कहां कि सभी सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में जन सेवा केंद्र संचालक की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। जन सेवा केंद्र संचालक बहुत कम रुपए में सरकार की समस्त योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करता है इसलिए केंद्र संचालकों को कमीशन अधिक मिलना चाहिए। ऑनलाइन मीटिंग में अमित शाक्य, अमित कुमार , योगेंद्र प्रताप, शिवम पाल, राघव, रिषीपाल सिंह, कयूम खान, आदि जन सेवा केंद्र संचालकों ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: Etawah News : पुलिस थानों से लेकर कार्यालय तक चला सफाई अभियान
Next: ए0के0टी0यू0 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.