Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : ग्रामीण क्षेत्र में संविधान के प्रति किया जागरूक टेली लॉ योजना की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 28 July 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News

ग्रामीण क्षेत्र में संविधान के प्रति किया जागरूक, टेली लॉ योजना की शुरुआत
रिषीपाल सिंह । जनपद इटावा में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित डिजिटल ग्राम भरथना देहात में नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, संविधान जागरूकता एवं मौलिक कर्तव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Etawah News

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा अरविंद तिवारी एवं ग्राम प्रधान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Etawah News

सचिव प्रतिनिधि अरविंद तिवारी ने ग्राम वासियों को बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन न्याय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में चयनित डिजिटल ग्राम में किया जा रहा है जहां के ग्राम वासियों को संविधान की जानकारी, संविधान की प्रस्तावना की व्याख्या, भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया गया

Etawah News

जिला समन्वयक मनीष कुमार एवं जिला प्रवन्धक आकाश सोनी सौरभ पाठक ने बताया कि सीएससी एवं विधि-न्याय मंत्रालय ने न्याय को आसान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब और कमजोर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने की ‘टेली लॉ’ योजना शुरू की है। इस योजना में कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जरूरतमंदों को वकीलों से मुफ्त कानूनी सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना में टेली ला नाम का एक पोर्टल होगा जो कि सभी कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर उपलब्ध होगा। यह पोर्टल प्रौद्योगिकी सक्षम प्लेटफार्मो की सहायता से लोगों को कानूनी सेवा प्रदाताओं से जोड़ेगा। टेली ला के जरिए लोग कामन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग से वकीलों से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य में टेली ला योजना के सफल संचालन के लिए उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ वकीलों का एक पैनल उपलब्ध कराएगा जो जरूरतमंदों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये कानूनी सलाह और परामर्श देंगे।

इस योजना में प्रत्येक सीएससी पर एक पैरा लीगल वालंटियर नियुक्त होगा। पैरा लीगल वालिंटियर कानूनी मदद चाहने वाले ग्रामीण के लिए संपर्क का पहला बिंदु होगा और वह कानूनी मुद्दे समझने में उनकी सहायता करेगा।

इसके लिए चुने हुए पैरालीगल वालेंटियरों को जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे अपने दायित्व अच्छी तरह निभा सकें। पैरालीगल वालंटियर कानूनी मदद चाहने वाले व्यक्ति को कामन सिविल सेंटर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विशेषज्ञों से कानूनी मदद मुहैया कराएंगे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : आकस्मिक निधन पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त
Next: Etawah News : UERC ने जसवंतनगर के विद्यालयों के लिए यूनीफार्म का कपड़ा वितरण

 

राशिफल

News Archive

सप्तधारा कुंड में मृत पड़ी मछलियां और गंदा पानी
  • Health
  • Etawah

सप्तधारा कुंड में सैकड़ों मछलियों की मौत, गंदगी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
जसवंतनगर में महिला सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर पहुंची पुलिस टीम
  • Crime
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
बसरेहर में रामनवमी भंडारे में प्रसाद लेते श्रद्धालु
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

बसरेहर में रामनवमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026
जैनपुर नागर में गौतम बुद्ध जन्म कथा सुनते श्रद्धालु
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

गौतम बुद्ध जन्म कथा से गूंजा जैनपुर नागर, “बौद्ध भीम गाथा” में श्रद्धालु हुए भावविभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2026

Latest News

  • सप्तधारा कुंड में सैकड़ों मछलियों की मौत, गंदगी और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह
  • एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस
  • बसरेहर में रामनवमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • गौतम बुद्ध जन्म कथा से गूंजा जैनपुर नागर, “बौद्ध भीम गाथा” में श्रद्धालु हुए भावविभोर
  • अम्बेडकरनगर में अनोखी घटना: गाय ने दिया जुड़वा बछिया-बछड़े को जन्म, दुग्ध व्यवसायी के घर खुशियों की लहर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d