Etawah News: Founder of Saifai Mahotsav Late. 19th death anniversary of Ranveer Singh Yadav celebrated
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव जी की 19वीं पुण्यतिथि पर उनके गांव सैफई में हवन का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में स्वर्गीय रणवीर सिंह के पुत्र मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह उनकी पत्नी और माता जी के अलावा परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्वर्गीय रणवीर सिंह ने 19 वर्ष पूर्व आज के दिन ही मात्र 36 वर्ष की उम्र में इस संसार से विदाई ली थी। तब तक सैफई जैसे छोटे गांव को एक विकास खण्ड का दर्जा दिलवा गए थे और वह इसके ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन थे। इससे पूर्व उन्होंने सैफई महोत्सव जैसे आयोजन की नींव भी डाल दी थी। उनके स्मरण दिवस के दिन शांति यज्ञ की शुरूआत वेद मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां देते उनके पुत्र तेजप्रताप सिंह यादव ने की।

स्व. रणवीर सिंह यादव सपा संस्थापक में सिंह यादव के भतीजे है और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, के पिता है। स्व रणवीर सिंह ने सैफ़ई महोत्सव को शुरुआत की थी और उनके निधन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उनकी याद में रणवीर सिंह स्मृति सैफ़ई महोत्सव को वृहद रूप में आयोजित करना प्रारंभ किया था। शांति हवन में स्व रणवीर सिंह की धर्मपत्नी मृदुला यादव, बाबा अभयराम यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, आर्यन यादव आदि लोग शामिल हुए।