संवाददाता : रेनू
मेरठ जिले में लॉकडाउन के चलते मेरठ शहर की सड़के व गलियां सुनसान दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोविड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई थी। जिस कारण काफी लोगो की मृत्यु भी हो चुकी है। जनता को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे।

बार बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। मेरठ शहर की जो सड़के आम दिनों में भीड़ से भरी रहती थी। और शहर की जो गलियां वहा रहने वालो की चहल पहल से भरी रहती थी। वो दोनो कोविड 19 की वजह से आज बिल्कुल सुनसान दिखाई दे रही है। शहर के व्यापारियों का और जनता का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है। जिले का प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। कोविड 19 के विरुद्ध करवाई करते हुए प्रशासन के भी कुछ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग जनता की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं

वही दूसरी और रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा में लोग सडकों पर निकले हु्ए हैं। यह वो लोग है जिन्होंने सरकार के नियमो की धज्जियां उड़ा रखी हैं। बिना किसी वजह के सड़को पर घूम रहे हैं। खुद की जान के साथ साथ अपने परिवार वालों को भी संक्रमित कर परिवार की जान जोखिम में डाल रहें हैं।
वही कोरोना के साथ ही बरसात का पानी बीमारियों को आमंत्रित करने का कार्य कर रहा है, क्योंकि बारिश से कई स्थानों पर जलजमाव, कीचड़ व गंदगी से पैदा होने मच्छर व बैक्टीरिया बीमारियां फैलाते हैं।

इसके अलावा बारिश होने से मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं। मैदान में भरा बरसात का जहरीला पानी आस पास के लोगों की सेहत को बिगाड़ रहा है।