संवाददाता गुलाब चंद्र : कुंडा क्षेत्र के बिहरिया गांव निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा की पत्नी मीना को किडनी में इंफेक्शन था। इसके चलते उसका पति ओम प्रकाश उसे लेकर मुंबई के धरावी स्थित साइन हास्पिटल गया था। उसके साथ ही उसकी बेटी इशिका (11), बेटा आयुष (9) भी साथ में गया था। मुंबई में ही इशिका को कोरोना हो गया। लौटते समय प्रयागराज में मीना को दिखाते समय इशिका का संैपल लिया गया था। इसमें उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। अब उसके पिता ओम प्रकाश की भी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है।