दयालपुर । वैशाली: बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति द्वारा दयालपुर स्थित बीएमडी कॉलेज में पूर्व डीसी कॉलेज हाजीपुर के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित को प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया।

आज प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कॉलेज में अपने पद का योगदान दिया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन सिंह ने प्रभार सौंपा। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश राय और भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर शर्मा सहित अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नए प्राचार्य का स्वागत बुकैट देकर किया गया और सभी ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. पंडित ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी सभी कक्षाओं का नियमित संचालन, छात्रों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों के पदों की जल्द भराई, भवन की कमी दूर करना और शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना।