दयालपुर / वैशाली
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। तीसरे चरण में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को ग्रुप बनाकर टीम ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया था। आयोजित मुकाबलों में कबड्डी गर्ल्स वर्ग में टीम ए ने टीम बी को हराकर जीत दर्ज की, जबकि कबड्डी बॉयज वर्ग में टीम बी विजेता रही। वॉलीबॉल बॉयज में टीम ए ने बाजी मारी और खो-खो गर्ल्स वर्ग में भी टीम ए विजयी रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह एवं रेफरी मंडल द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताएं 05 फरवरी 2026 से जारी थीं, जिनका अब औपचारिक समापन हो गया है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं को सफल बनाया।
आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कप प्रदान किए जाएंगे।