संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर । यह कार्यक्रम पंचायत के किसी सार्वजनिक स्थल यथा पंचायत सरकार भवन सामुदायिक भवन आदि में होगा। इसमें उसे पंचायत के लोग अपनी किसी भी समस्या को प्रशासन के अधिकारी के समक्ष रखेंगे। जैसे आवास योजना, नल जल योजना, गली नाली योजना, मनरेगा, स्वच्छता, सोलर लाइट, आयुष्मान कार्ड, भूमि विवाद, पीडीएस डीलर, आंगनबाड़ी केंद्र आदि से जुड़ी समस्याओं को आमजन इस कार्यक्रम में रख सकते हैं।

कार्यक्रम में उस प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तथा अन्य प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी को मौजूद रहना है। आम जनों की शिकायत को पंजीकृत करते हुए इसका निष्पादन करना है और उसी दिन जिला जन शिकायत को शाम में रिपोर्ट देना है।

यह कार्यक्रम जिला के सभी पंचायतों में होगा।
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव पंचायत के लोगों की यदि कोई समस्या या शिकायत हो तो उसका
निदान उनके द्वार पर ही हो जाए। प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े।