Breaking Newsबिहार: बेतिया

Bihar News : जनता के संपर्षो और स्व बैधनाथ महतों की देन है वाल्मिकी नगर भंसार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ताBihar News : जनता के संपर्षो और स्व बैधनाथ महतों की देन है वाल्मिकी नगर भंसार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

जनता के संघर्षों और पूर्व सांसद स्व बैजनाथ महतों के अथक प्रयासों से वाल्मीकि नगर भंसार की स्थापना हुई है। इससे भारत – नेपाल की जनता के बीच रोजी-रोटी के सम्बध और मजबूत होगें। इसके लिए जिले की जनता स्व. बैजनाथ महतों के प्रति कृतज्ञ है। उक्त वक्तव्य आज वालमीकि नगर भंसार की स्थापना पर चर्चा करते हुए भाकपा(माले) केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दिया। लेकिन इस क्रम में भाजपा नेताओं द्वारा इसे अपनी उपलब्धि बताएं जाने पर रोश व्यक्त किया। इस क्रम में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नफरत और लूट – झूठ जो हिटलर के प्रचार मंत्री गोयबल्स का दर्शन है, पर चापने वाली पार्टी है। भाजपा के पूर्व के नेताओं ने आजादी के आंदोलन के दौर में देश के अंदर नफरत बढ़ाने और अंग्रेजों के दलाली करने में व्यस्त थे। लेकिन आज वही भाजपा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के नाम पर स्वतंत्रता आंदोलन के उपलब्धियों को लूटने में लगी है। आज भाजपा फासीवादी नफरत, सामंती एवं कारपोरेट लूट के विचारों से लोकतंत्र को नष्ट कर रही है। इस क्रम में माले नेता ने स्व बैजनाथ महतों के पत्रांक 21/2013 दिनांक 22.02.2013 को तत्कालीन मंत्री ने भारत सरकार को दिये गये और उसके बाद उनके पुत्र सुनिल कुमार वर्तमान सांसद ने पत्रांक-93/21 दिनांक 24.72021 और जिला समाहरणालय चम्पारण के पत्रांक 2750 / दि. 11-10-2017 एवं 2438/4-11-17 संयुक्त आयुक्त, पटना के पत्रांक 546717-05-2017 अन्य पत्रों के अलावा बगहा-2 अंचल अधिकारी को कार्यालय को जमीन उपलब्ध कराने के लिए दिए गए पत्रों का हवाला दिया।

Bihar News : जनता के संपर्षो और स्व बैधनाथ महतों की देन है वाल्मिकी नगर भंसार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

माले नेता ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को नफरत और झूठ बोलने की आदत पड़ गई है, देश के लिए बहुत खतरनाक है। इन लोगों के झूठ- लूट से सवधान रहना हर देशवासी को जरुरी है।Bihar News : जनता के संपर्षो और स्व बैधनाथ महतों की देन है वाल्मिकी नगर भंसार- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स