Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : अपहरण कर छात्र की हत्या ,फिरौती के लिए की गई थी 20 लाख रुपए की मांग, शव बरामद

जनवाद टाइम्स 14 October 2023
Bihar News: Student was kidnapped and murdered, Rs 20 lakh was demanded as ransom, body recovered
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया पुलिस जिला के कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रानीपुर रामपुरवा निवासी नग नारायण प्रसाद स्वर्णकार को क्या पता था कि उनका 14 वर्षीय पुत्र स्कूल पढ़ने जाएगा तो लौटकर घर नहीं आ सकेगा और उसका अपहरण कर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी जाएगी । अपराधियों द्वारा फिरौती के लिए 20 लाख रुपए फिरौती की मांग भी की गई थी । पश्चिम चंपारण जिला फिर से एक बार अपराधियों के चंगुल में जकड़ता जा रहा है।IMG 20231013 WA0170

बताते चले कि 11 अक्टूबर को कुमारबाग ओपी के रानीपुर रामपुरवा निवासी नाग नारायण प्रसाद स्वर्णकार का पुत्र आशीष कुमार 14 वर्ष कुमारबाग स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू में पढ़ने गया था। वह नवमी वर्ग का छात्र था स्कूल से ही आशीष का अपहरण कर लिया गया और अपराधियों ने मोबाइल से उसके परिजनों से 20 लाख रुपया फिरौती की मांग किया और फिरौती की राशि नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना कुमारबाग ओपी को दिया। इस मामले में बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी द्वारा सदर एसडीपीओ महताब आलम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी एवं मैन्युअल जांच पड़ताल के क्रम में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद 12 अक्टूबर की रात्रि कुमारबाग स्टील प्लांट के पास मलवरी फॉर्म के पीछे एक पोखर से छात्र आशीष कुमार का शव बरामद किया जिसका हाथ पैर बांधकर पानी में डुबोकर हत्या कर दी गई थी । उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में एक नाबालिक छात्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिस मोबाइल से रंगदारी की मांग की गई थी उस मोबाइल एवं को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के कुड़वा मठिया निवासी रोशन कुमार 19 वर्ष पिता जनक महतो, राजबली साह 19 वर्ष पिता नंद किशोर साह, रामू कुमार 22 वर्ष पिता मनोज महतो सहित एक नाबालिक छात्र शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है ।

Bihar News: Student was kidnapped and murdered, Rs 20 lakh was demanded as ransom, body recoveredपुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिक छात्र की बहन से मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण उसको खुन्नस थी और उसने ही तीन लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है ।पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक के के गुप्ता ,कुमारबाग ओपी प्रभारी अनुज पांडे ,मनुआपुल  ।थाना अध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन ,चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ,तकनीकी सेल प्रभारी निर्भय कुमार राय व धनंजय कुमार, दरोगा विक्रम सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे। इस घटना के विरोध में बेतिया मीना बाजार की सभी आभूषण की दुकानें बंद रही।

Post navigation

Previous: Bihar News–जिलाधिकारी ने की उद्योग विभाग के योजनाओं के प्रगति की समीक्षा
Next: Prayaagraj News :डायट में मिशन शक्ति से संबंधित विविध कार्यक्रम संपन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.