संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
यह एक संक्रामक बीमारी है. जो पशुओं में होता है. यह ब्रूसेला नामक बैक्टीरिया के कारण होता है .इसके लक्षणों में बुखार ,जोरो में दर्द थकान शामिल है. यह टीका चार से आठ माह के वाछी एवं पारी को दिया जा रहा है। ताकि बड़े होकर वैसे जानवरों में इस बीमारी के लक्षण से कभी-कभी गर्भपात भी हो जाता है जो टीका लगने के बाद नहीं होगा .इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पशुपालक अपने-अपने पशुओं को यह टीका अवश्य लगवाएं।
सभी पंचायत में पशु टीकाकर्मियों द्वारा टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।वही जनप्रतिनिधियों का भी आह्वान किया गया कि वे टीका कार्य में अपने-अपने पंचायत में टीका कर्मियों को सहयोग प्रदान करें एवं किसानों को टीका लेने के लिए जागरूक करें ।
टीकाकरण कार्य में शामिल टीका कर्मियों में विकास कुमार, विशंभर कुमार, आदित्य राज, अभिषेक कुमार ,अमरेश कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, शत्रुघन राम सहित अनेक टीकाकर्मी शामिल है।