संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : काशीपुर, जिला वैशाली (बिहार)
Bihar News – बराटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकवीबी ग्राम स्थित रानी फुलवंती देवी महाविद्यालय में एक दिवसीय एनसीईआरटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार ने किया।

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तक से न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार चैप्टर हटाने का निर्णय चिंताजनक है। भारतीय संविधान में सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं और जनता को यह जानने और समझने का अधिकार है कि उनके अधिकारों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा।

संविधान और न्यायपालिका में सुधार की आवश्यकता
कार्यशाला में यह भी बताया गया कि यदि अधिकारों का उल्लंघन होता है और उसका विरोध किया जाता है तभी उसमें सुधार संभव है। सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर संविधान में जनता के अधिकार एवं कर्तव्य हैं। पुस्तकों में चैप्टर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होना चाहिए ताकि लोग जान सकें कि क्या सही है और क्या गलत।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित लोग
कार्यशाला में राकेश कुमार सिंह, अधिवक्ता विजेंद्र कुमार, जय सिंह, अर्जुन सिंह, राजू कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, उमेश राय सहित अनेक बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।