Breaking Newsबिहार: बेतिया
Bihar. News जन सुराज अभियान समाज की मदद से बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने का प्रयास है: प्रशांत किशोर

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
जन सुराज पदयात्रा के गोपालगंज जिला अधिवेशन में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज दल बना कर चुनाव लड़ने का अभियान नहीं है। जन सुराज न ही कोई सामाजिक आंदोलन है। सत्ता से किसी को हटाने का भी अभियान नहीं है।
जन सुराज समाज की मदद से बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने का प्रयास है। इसका कोई नेता नहीं है। इसके नेता इसके मालिक इसके मुखिया बिहार के वो लोग हैं जो अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपना कंधा अपनी शक्ति अपना अनुभव अपना ताकत लगाना चाहते हैं। बिहार को कोई बेहतर और विकास करवा सकता है तो सिर्फ और सिर्फ वो बिहार के लोगों में है।