संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर मैं गर्भवती महिला को एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन द्वारा प्रशव के क्रम में पहले बच्चे की मौत हो गई उसके कुछ घंटे बाद महिला की भी मौत हो गई।जच्चा एवं बच्चें की मौत के बात परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों ने जम कर बवाल काटा इसके बाद तथाकथित डॉक्टर एवं उसके कर्मी क्लिनिक छोड़ भाग घड़े हुए, घटना मित्रा चौक स्थित शाहीन पॉल क्लीनिक का बताया जाता है जहां डॉक्टर फरहत आरा, डॉक्टर शाहनवाज,और डॉक्टर अमीर आलम का बोर्ड लगा हुआ है ।
वही घंटो हंगामे के बाद भी जिला एवम पुलिस प्रसासन पूरी तरह संवेदनहीन बना रहा,अब ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टर किसके सह पर फर्जी तरीके से क्लीनिक चला कर मरीजों को भेड़ बकरियों की तरह चीर कर मौत के घाट उतार रहे हैं आखिर जिला प्रशासन ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है बताया जाता है की सैकड़ों ऐसे डॉक्टर है ।
जो फर्जी तरीके से किलनिक चलाते हैं और जिला प्रशासन वहां तक नहीं पहुंच पाती है कहीं ना कहीं प्रशासन की मिलीभगत से ऐसे झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को चिरफाड़ कर मौत के घाट उतार रहे हैं जो एक गंभीर जांच का विषय है आखिर लगातार फर्जी डॉक्टरों द्वारा की जा रही हत्या का जिम्मेदार कौन है