संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया । पश्चिमी चंपारण: आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण, बेतिया के निर्देशानुसार दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया। टीम को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु तैयार किया गया और पुलिस मैदान, बेतिया में मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

टीम के सभी अधिकारी और कर्मचारी हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी और टियर गैस से लैस हैं। यह टीम 24×7 सक्रिय रहेगी और किसी भी आपातकाल या दंगा की स्थिति में तुरंत घटना स्थल पर पहुंचेगी।
मुख्य बिंदु:
1. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली सुरक्षा टीम गठन
2. मॉक ड्रिल अभ्यास बेतिया पुलिस मैदान में
3. सभी अधिकारी सुरक्षा उपकरण से लैस