Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News जिलाधिकारी ने नौतन एवं बैरिया प्रखंड का किया भ्रमण
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी ने नौतन एवं बैरिया प्रखंड का किया भ्रमण

जनवाद टाइम्स 14 June 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News जिलाधिकारी ने नौतन एवं बैरिया प्रखंड का किया भ्रमण

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज नौतन एवं बैरिया प्रखंड का भ्रमण किया गया तथा विकास कार्यों का जायजा लिया गया। अधिकारियों एवं ग्रामीणों से पूर्व में आयी बाढ़, संभावित बाढ़ एवं कटाव आदि को लेकर जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अलर्ट होकर कार्य करेंगे। संभावित बाढ़ से निपटने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन करें तथा ससमय सभी तैयारी पूर्ण कर लें। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षात्मक सामग्री को एकत्र कर लें।IMG 20230614 WA0152

जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया कि फ्लड फाईटिंग की सभी तैयारियां ससमय कर लें। तटबंधों का नियमित रूप से निरीक्षण कराते रहे तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कार्य करें। पीओ, मनरेगा को निर्देश दिया गया कि बाढ़ आश्रय स्थल तक सुगमतापूर्वक आने-जाने हेतु एप्रोच पथ का निर्माण शीघ्र कराने की व्यवस्था करें।

भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मंगलपुर बांध का भी जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की तथा पूर्व के बाढ़, कटाव से संबंधित जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया तथा कुछ सुझाव भी दिया गया।

जिलाधिकारी ने बैरिया एवं नौतन प्रखंड के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन कराना सुनिश्चित किया जाय। जनता दरबार में संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति हर हाल में होनी चाहिए। जनता दरबार का प्रभावी रूप से संचालन हो ताकि भूमि विवाद तथा अन्य विवादों का ससमय पारदर्शी तरीके से निष्पादन किया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रखंडस्त पर साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया जाय। बैठक में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा करें। लंबित मामलों को तत्परतापूर्वक निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंडस्तर के सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे। प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करेंगे।Bihar News जिलाधिकारी ने नौतन एवं बैरिया प्रखंड का किया भ्रमण

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय, जन वितरण प्रणाली दुकान, पीएचसी का औचक निरीक्षण करें तथा क्रियान्वित योजनाओं का स्थलीय जांच भी करें। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में मिड डे मिल योजनान्तर्गत बच्चों को दिये जाने वाला भोजन गुणवतापूर्ण होना चाहिए। बच्चों को खाना देने से पहले अच्छे तरह से जांच करके संतुष्ट हो लें।

उन्होंने निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी म्यूटेशन के मामलों को प्राथमिकता के साथ नियमानुकूल निष्पादित करेंगे। लंबित म्यूटेशन के मामलों को कैम्प मोड में निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। आरटपीएस काउंटर का संचालन अच्छे तरीके से करें। आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समयावधि में निष्पादित करायें।

कार्य में लापरवाही को लेकर सीडीपीओ, बैरिया को शोकॉज करने तथा अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। वहीं बीपीआरओ, बैरिया को सख्त हिदायद दिया गया कि नल-जल योजनान्तर्गत सभी योजनाएं क्रियाशील होनी चाहिए। किसी कारणवश अवरूद्ध नल-जल योजना को अविलंब क्रियाशील कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एएसडीएम, अनिल कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सुजीत बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News मोदी राज में सत्ता – संपति का केंद्रीकरण, साजिशों- अफवाहों का विकेंद्रीकरण: भाकपा-माले
Next: Prayagraj News :जेम पोर्टल पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी एवं उपयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून को

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बिहार दिवस पर राजापाकर में स्कूल ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
Bihar News । राजापाकर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
IMG-20260309-WA0029
  • Bihar News
  • Health
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
IMG-20260308-WA0017
  • Breaking News
  • Agra
  • UP News

आगरा में पत्रकारों का अनोखा होली मिलन: फूल, चंदन और इत्र की खुशबू से महका समारोह

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
  • Bihar News : राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • आगरा में पत्रकारों का अनोखा होली मिलन: फूल, चंदन और इत्र की खुशबू से महका समारोह
  • इटावा में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी, नए पदाधिकारियों का चयन
  • Bihar News : बेतिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
  • Bihar News : राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना शिविर, 54 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • आगरा में पत्रकारों का अनोखा होली मिलन: फूल, चंदन और इत्र की खुशबू से महका समारोह
  • इटावा में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी, नए पदाधिकारियों का चयन
  • Bihar News : बेतिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d