Bihar New : 95वर्षीय चंदेश्वर प्रसाद सिह स्वतंत्रता सेनानी के निधन से क्षेत्र मे शैक की लहर।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/लालगंज-अवध बिहारी सिह महाविद्यालय लालगंज के भूमि दाता व स्वतंत्रता सेनानी प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथ बसःत गांव निवासी95वर्षीय चंदेश्वर प्रसाद सिह का शनिवार की सुबह निधन हो गया।जिससे प्रखंड क्षेत्र मे शोक की लहर दोड़ गई।चंदेश्वर बाबु स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ साथ एक प्रखर समाजसेवी थे जिन्होंने गरीबों के कल्याण एवं शिक्षा के विकास मे अपना सारा जीवन लगा दिया।वे पूर्व मुख्यमंत्री सतेन्द्र नारायण सिह व केरल के राज्यपाल निखिल कुमार के काफी करीबी थे।तथा आजीवन कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे।जिनका अंतिम संस्कार नारायणी नदी बसंता जहानाबाद घाट पर किया गया।इस दौरान लालगंज पुलिस द्बारा गार्ड आँफ आँनर दिया गया।बीडीओ पुलक कुमार उनके शव पर माल्यार्पण किया।दिव़गत चंदेश्वर बाबू अपने पीछे चार पुत्र चार पुत्री व भरा पूरा परिवार छोर ग्ए।उनके मृत्यु पर अवध बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्णनंदन सिह प्रो हरिकिशोर सिह भीष्म सिह तेजनारायण सिह पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद राम आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।