हरिहरपुर / वैशाली । संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
वैशाली जिले के हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारत-विस्तार के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर इंजीनियर कुमारी नम्रता (वैज्ञानिक, कृषि अभियंत्रण), डॉ. कविता वर्मा (वैज्ञानिक, गृह विज्ञान) एवं डॉ. जोहन डाखो (वैज्ञानिक, बागवानी) के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम का संचालन किया गया। लाइव टेलीकास्ट में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और डिजिटल कृषि सेवाओं से जुड़ी नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने वैज्ञानिकों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया। भारत-विस्तार एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल परामर्श, मंडी भाव, मौसम पूर्वानुमान, सरकारी योजनाएँ, ऋण एवं बीमा सेवाओं तक आसान पहुँच के बारे में विस्तार से बताया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि यह पहल किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर सूचित निर्णय लेने, उत्पादन बढ़ाने और जलवायु-स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू, दीपक कुमार एवं मोहित का अहम योगदान रहा।