ब्यूरो संवाददाता
दिनांक : 07 मार्च 2026
इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा, इटावा द्वारा राहतपुरा स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय सभागार में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होली गीत, कविताओं और भजनों की प्रस्तुतियों के साथ फागुनी पर्व के महत्व पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार दीक्षित ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय किसान संघ जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री नीरज जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संपर्क, सहयोग, संस्कार और समर्पण के सूत्रों के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत कर लोगों को मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करती है। होली का पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है, जो भारत की विविधता में एकता की संस्कृति का अनूठा उदाहरण है।
इस अवसर पर आशाराम मिश्रा, केके यादव, सीता मिश्रा, विमला तिवारी, राजीव दीक्षित, सुधीर मिश्र, देवेश शास्त्री, विनोद त्रिपाठी और समीक्षा चौधरी ने होली से जुड़े गीतों, कविताओं और भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को रंगीन बना दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने किया, जबकि संयोजक घनश्याम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघ (महिला) की अध्यक्ष मंजू दीक्षित, अखिल भारतीय टोली के प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित, किसान संघ महानगर जयपुर के अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, विश्व मांगल्य सभा की महामंत्री प्रियंका, धर्मार्थ सेवा शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा सहित एस.एन. दुबे, वी.के. सिंह, डॉ. जे.के. तिवारी, रनवीर सिंह गौर, शैलेन्द्र सिंह राठौर (एडवोकेट), अवधेश सविता, बी.एन. मिश्रा, राजेश मिश्रा, धीरज अग्निहोत्री, रमाकांत पाठक, जितेंद्र शुक्ला, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. बिंदू सिंह, रीना राठौर, सुशीला तिवारी, उत्तरा दीक्षित, ममता तिवारी, प्रतिभा अवस्थी, रेनू तिवारी आदि उपस्थित रहे।