संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया । पश्चिमी चंपारण: 28 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया ने कालीबाग थाना का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस सिस्टम, थाना परिसर और आवासीय बैरक का विधिवत अवलोकन किया गया।

इसके बाद विभिन्न पंजीयनों जैसे अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती, लूट और गुंडा पंजी की प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। लंबित हत्या, डकैती और लूट से संबंधित मामलों का भी निरीक्षण कर वारंट और कुर्की के निष्पादन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु:
1. कालीबाग थाना का औपचारिक निरीक्षण
2. मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस और बैरक का अवलोकन
3. लंबित हत्या/लूट/डकैती मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अनुमंडल और थाना अधिकारी निरीक्षण में उपस्थित