संवाददाता लालचंद : डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी जहांँगीरगंज निवासी राममूर्ति गोड़ के घर में नकबजनी के जरिए चोरों द्वारा लाखों की की गयी चोरी मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज न होकर पुलिसिया जांच में अटक गया है।घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल टंकी के ठीक सामने जहांँगीरगंज- राजेसुल्तानपुर मुख्य मार्ग के दूसरी पटरी के खेत में खाली बक्सा पाया गया उसी के ठीक बगल कुछ जरूरी कागजात भी मिले उक्त खाली बक्सा व कागजात पीड़ित राममूर्ति गोड़ का ही था इसकी पीड़ित ने सूचना पर पहुंचकर पहचान भी कर लिया है।

जहांँगीरगंज में पीड़ित राममूर्ति गोड़ के दो आवासीय मकान है। बताया जाता है कि पुराने आवासीय मकान में ताला बंद करके बीती रात पीड़ित अपने परिजनों के साथ सो रहा था उसी दौरान चोरों ने नकबजनी के जरिए पुराने घर में घुसकर पचास हजार की कीमत के जेवरात, नगदी व जरूरी कागजात समेत अन्य सामानो से अपने हाथ साफ कर लिए। अगली सुबह जानकारी के बाद पीड़ित की सूचना पर डायल 112 पुलिस कर्मी के अलावा स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना किया इसके तत्पश्चात पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गयी।घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र का है।