Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News: कटका थानाध्यक्ष की दुरव्यवहार से पीड़ित पक्ष के सहयोगी को ही थाने पर बैठाये रखा

जनवाद टाइम्स 6 August 2021
Ambedkar Nagar News: कटका थानाध्यक्ष की दुरव्यवहार से पीड़ित पक्ष के सहयोगी को ही थाने पर बैठाये रखा
Share News
       

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे यूपी पुलिस हमेशा ही सवालों से घिरी रहती है। कभी फर्जी एनकाउंटर को लेकर तो कभी बदमाशो से मिलीभगत को लेकर। इन दिनों ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित का कहना है कि वह थाने पर शिकायत को लेकर के गए थे। वीडियो बनाने का आरोप लगाकर थानाध्यक्ष कटका द्वारा जबरदस्ती उनके सहयोगी को थाने पर ही बैठा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि जिनको बैठाया गया है उनका नाम विनीत रंजन है और वह हिंदू महासभा मंडल आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष है।

 

Ambedkar Nagar News: कटका थानाध्यक्ष की दुरव्यवहार से पीड़ित पक्ष के सहयोगी को ही थाने पर बैठाये रखाहालांकि सूचना के बाद में हिंदू महासभा के उच्च पदाधिकारियों और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद विनीत रंजन को छोड़ दिया गया। लेकिन सवाल यह है कि क्या इसी तरह से थानाध्यक्ष की गुंडागर्दी चलेगी और कोई पीड़ित अपनी शिकायत करने जाएगा तो उल्टा उसे ही बंद कर दिया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष विनीत रंजन ने बताया कि थानाध्यक्ष कटका द्वारा उन्हें वीडियो बनाने की बात कह कर बंद कर दिया गया जबकि उनसे एक बार भी नहीं पूछा गया कि वह वीडियो किस उद्देश्य से बना रहे थे। मण्डल अध्यक्ष विनीत रंजन का कहना है कि बाद में थानाध्यक्ष द्वारा उनके साथ अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। मण्डल अध्यक्ष ने आगे बताया कि जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो थानाध्यक्ष कटका ने उनसे कह कर अपने पक्ष में वीडियो बनवा लिया। थाने से बाहर निकलने के बाद मण्डल अध्यक्ष विनीत रंजन ने अपनी व्यथा मीडिया के सामने सुनाई। वही पीड़ित पक्ष के साथ एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार भी गए थे

 

Ambedkar Nagar News: कटका थानाध्यक्ष की दुरव्यवहार से पीड़ित पक्ष के सहयोगी को ही थाने पर बैठाये रखाजिनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थानाध्यक्ष ने उन्हें थाने से बाहर कर दिया। क्या मुख्यमंत्री जी ने एक पत्रकार और एक मण्डल अध्यक्ष के साथ पुलिस को इस तरह की गुंडागर्दी करने का निर्देश दिया है। पीड़ित ने अंबेडकर नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि अंबेडकर प्रशासन उस दबंग थानाध्यक्ष पर कब कार्यवाही करता है।

Post navigation

Previous: Agra News: घर मे अजगर साँप निकलने से मचा हड़कंप
Next: Agra News: भाजपा जिला मंत्री ने कराया निशुल्क राशन वितरण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.