प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट
आगरा में 1 माह के अंदर चेन स्नेचिंग की आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें सामने आने के बाद अब पुलिस सुबह तड़के से सड़क पर चेकिंग अभियान चला रही है।सीओ इंस्पेक्टर से लेकर सभी दरोगा 6 बजे से सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी के अनुसार रोजाना रूटीन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार सुबह जब लोग अपने जरूरी कौन से बाहर निकले तो हर चौराहे पर पुलिस को चेकिंग करता देख भौचक्के रह गए। सुबह के सन्नाटे में बिना हेलमेट और डीएल लिए गाड़ी लेकर सड़कों पर निकले लोगों को पुलिस के सवाल और चालान का सामना करना पड़ा।पुलिस ने कार भी रुकवा कर चेक की ,पहले लोगों को लगा कि शहर में कहीं कोई बड़ी वारदात हो गयी है। बाद में रूटीन चेकिंग की जानकारी होने के बाद सबने राहत की सांस ली।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपने स्टॉफ को भी नहीं छोड़ा, और उनकी भी गाड़ियां भी चेक की।
जुलाई माह में एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में 3 और शाहगंज थाना क्षेत्र में 3 चेन स्नेचिंग के मामले सामने आए। कई जगहों पर लोगों ने शिकायत भी नहीं की। शहर में अपराध बढ़ता देख पुलिस की किरकिरी होना शुरू हो गयी। इसके बाद आला अधिकारियों ने ऐसी वारदात रोकने के लिए प्लान बनाया है।
प्रभाकर चौधरी के आदेश पर अब सुबह स्कूल खुलने के समय और दस बजे ऑफिस के समय पुलिस पूरे शहर में सघन चेकिंग करेगी। अधिकारियों का कहना है की इस समय आपराधिक वारदात का सबसे ज्यादा खतरा होता है। जनता को सुरक्षा की अनुभूति होगी और अपराधियों में पुलिस का डर नजर आएगा।