Agra News: बटेश्वर में महिला शक्ति मिशन के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी जानकारी

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थधाम बटेश्वर में यात्री प्रतीक्षालय प्रांगण में महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए चौपाल लगाकर जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ धाम बटेश्वर में रविवार को महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत यात्री प्रतीक्षालय प्रांगण में एक चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें महिला आरक्षी द्वारा उपस्थित दर्जनो महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में बताया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला मिशन शक्ति के बारे में चौपाल के माध्यम से जानकारी दी। महिलाओं को बताया कि वह कोई भी समस्या या दिक्कत आने पर अपनी सुरक्षा किस तरीके से कर सकती हैं। महिलाओं को दाव पेंच ताकत वर होने चाहिए व उन्हें स्वाबलंबी होना चाहिए।
परेशानी होने पर महिला पुलिस चौकी पर जाकर सूचित करें। आप की सुनवाई अवश्य की जाएगी।या समस्या होने पर डायल 1090 एवं 1098, 112, 100, 108, 102 पर कॉल करके तत्काल सुरक्षा ले सकते हैं या अपनी परेशानी बता सकते हैं। पुलिस आपकी समस्या को हल करने के लिए 10 मिनट में बताए गए स्थान पर पहुंचेगी। साथ ही किसी विषम परिस्थिति में क्या करना है इसके बारे में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को पूरी जानकारी दी गई। बताया कि डरने की कोई भी जरूरत नहीं है पुलिस आपके सदैव साथ है। इस दौरान दर्जनो महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रही।