संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों एक मोहल्ले में नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर छेड़छाड़ की थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शरू की थी। सोमवार को पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय कक्षा पांच की नाबालिग छात्रा अपने दरवाजे पर खड़ी थी। तभी क्षेत्र के ही युवक बॉबी पुत्र मुकेश ने शराब के नशे में धुत होकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छेड़छाड़ के आरोपी बॉबी पुत्र मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।