Agra News: मिट्टी की ढाय में महिला सहित 4 बच्चे दबे, एक बच्चे की हुई मौत अन्य घायल

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
पिनाहट: पिढोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रीठई में सोमवार सुबह महिला अनीता देवी पत्नी सतपाल उम्र करीब 35 वर्ष, गांव के 4 बच्चों अपजेस पुत्र डिप्टी सिंह उम्र करीब 16 वर्ष, अंशु पुत्री दिलीप सिंह उम्र करीब 8 वर्ष, रितिक पुत्र गिरीश चंद उम्र करीब 6 वर्ष, गुंजन पुत्री पंचम सिंह उम्र करीब 8 वर्ष के साथ गांव के ही पास बीहड़ किनारे घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थी।
तभी मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी की ढाय गिर गई जिसमें महिला सहित चार बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। धड़ाम की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए तत्काल मिट्टी को हटाकर महिला एवं सभी बच्चों को बाहर निकाला गया जिसमें 8 वर्षीय बच्ची गुंजन की मौत हो गई ।
वही महिला एवं 3 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज जारी था ।मिट्टी की ढाय गिरने से हुई बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक फ़ाइल फोटो
वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित राजस्व कर्मचारियों एवं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। बच्चे की मौत के बाद परिजनों एवं घायलों के परिजनों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने मृतक और घायलों के परिजनों को सहायता दिलाये जाने की बात कही है।