Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में समाज कल्याण विभाग ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी, बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्धा को अस्पताल में मिला सहारा

जनवाद टाइम्स 16 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Social Welfare Department fulfilled the responsibility of service in Mahakumbh, 80-year-old old lady who was separated got support in the hospital
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर, 16 फरवरी 2025।
महाकुंभ 2025 के विशाल जनसागर में अपने परिजनों से बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्ध माता जी को समाज कल्याण विभाग का सहारा मिला। माता जी को बीमार अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके इलाज और देखभाल की जिम्मेदारी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर विभाग ने उठाई। मंत्री को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल उपनिदेशक महाकुंभ ए.के. सिंह को अस्पताल भेजकर माता जी के उपचार की निगरानी और परिजनों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Social Welfare Department fulfilled the responsibility of service in Mahakumbh, 80-year-old old lady who was separated got support in the hospital

समाज कल्याण मंत्री की पहल पर उपनिदेशक महाकुंभ ए.के. सिंह ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से माता जी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि उनके इलाज में कोई कमी न हो। माता जी की 24 घंटे सेवा के लिए विभाग के एक कर्मचारी को तैनात किया गया है, जो उनकी देखभाल कर रहा है।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में बुजुर्गों की देखभाल और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। माता जी को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समाज कल्याण विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि माता जी को वृद्धावस्था योजना के सभी लाभ मिलें।

माता जी ने अपना नाम रेखा और पति का नाम चन्द्रशील द्विवेदी (निवासी न्यू कटरा, प्रयागराज) बताया है। समाज कल्याण विभाग ने उनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलवाया जा सके।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Social Welfare Department fulfilled the responsibility of service in Mahakumbh, 80-year-old old lady who was separated got support in the hospital

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद माता जी को प्रयागराज स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रखा जाएगा, जहां उन्हें वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनुमन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से किया संवाद
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सपरिवार किया त्रिवेणी संगम स्नान, महाकुंभ को बताया सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.