Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्र शासित प्रदेशों के यू0टी0 पैवेलियन का भव्य उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 25 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News:Grand inauguration of UT Pavilion of Union Territories  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर: महाकुंभनगर में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लक्षद्वीप के भव्य यू0टी0 पैवेलियन का उद्घाटन हुआ। इस विशेष आयोजन में मंडलायुक्त प्रयागराज श्री विजय विश्वास पंत और पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा सहित कई प्रमुख अतिथि और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि पर्यटन और आर्थिक सहयोग को भी बढ़ावा देते हैं।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:Grand inauguration of UT Pavilion of Union Territories

 
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन में भागीदारी ने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और प्रगति को लाखों श्रद्धालुओं तक पहुँचाने का अवसर प्रदान किया है।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:Grand inauguration of UT Pavilion of Union Territories

 

यह यू0टी0 पैवेलियन केंद्र शासित प्रदेशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विकास यात्रा का जीवंत प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के मार्गदर्शन में इन प्रदेशों ने उल्लेखनीय प्रगति की है। पैवेलियन में पर्यटन,
प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, स्थानीय शिल्पकला और सरकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई है, जो दर्शकों को इन प्रदेशों की अनूठी पहचान से परिचित कराएगी।

महाकुंभ में स्थित यह यू0टी0 पैवेलियन आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त यहाँ महाकुंभ के आगंतुकों के लिए उच्च-स्तरीय टेंट और कॉटेज की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News :महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु आकांक्षा समिति का कार्यक्रम आयोजित
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:उ.प्र. स्थापना दिवस विकास और विरासत की यात्रा में कला कुंभ का योगदान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.