Bihar News वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर ठाकुर हमारे बीच नहीं रहे, विनम्र श्रद्धांजलि

Bihar News Senior journalist Harishankar Thakur is no more among us, humble tribute
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले के बलथर निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर ठाकुर हमारे बीच नहीं रहे। जिले के पत्रकारिता जगत में उन्हें ससम्मान याद किया जाएगा।

Bihar News Senior journalist Harishankar Thakur is no more among us, humble tribute

लगभग 65 वर्ष की उम्र में हरिशंकर ठाकुर का निधन बीते 21 नवंबर को बलथर में उनके निवास स्थान पर हृदयगति रुक जाने के कारण हो गई। वे एक निर्भीक एवं साहसी पत्रकार थे। 80 के दशक में उन्होंने चंपारण डाक नामक साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक के रूप में जोरदार एंट्री ली और खोजी पत्रकार के रूप में वे काफी चर्चित रहे। बाद में वे राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हुए और बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा। बाद में चंपारण डाक का प्रकाशन भी बंद हो गया। गृहस्थी के दायित्वों को संभालने के दौरान वे पत्रकारिता से विमुख जरूर हुए, लेकिन अपनी एक दशक की पत्रकारिता के दौरान इनकी उपलब्धियों की बदौलत डॉ. सतीश राय अनजान द्वारा लिखित चंपारण की पत्रकारिता के इतिहास में उनके साथ चंपारण डाक का नाम भी दर्ज है। पश्चिम चंपारण प्रेस क्लब उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देता है।Bihar News Senior journalist Harishankar Thakur is no more among us, humble tribute

Trending News