Bihar news व्यवसाययों से रंगदारी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

Bihar news Four criminals demanding extortion from businessmen arrested
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला के रामनगर पुलिस में एक बड़े रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार रंगदारों को धर दबोचा है और उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली तथा तीन मोबाइल भी बरामद किया है।Bihar news Four criminals demanding extortion from businessmen arrested

जिसमें रंगदारी मांगे जाने वाले मोबाइल एवं सिम भी शामिल है। इस गिरोह ने रंगदारी मांगने के मामले में रामनगर के व्यवसाइयों में खौफ पैदा कर दिया था। इस संबंध में रामनगर थाने में रंगदारी के चार मामले भी दर्ज किए गए थे। बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने रामनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इस ग्रुप को पकड़ने हेतु निर्देश दिया था। टीम द्वारा गहन जांच पड़ताल करते हुए चार रंगदारों को धर दबोचा गया है।

Bihar news Four criminals demanding extortion from businessmen arrested

गिरफ्तार अपराधियों में रामनगर थाना के नारायणापुर निवासी रजनीश कुमार मिश्रा उर्फ आदित्य कुमार मिश्रा, सिलवटिया निवासी अमित दुबे उर्फ डीडी भैया की रमोली बेलवा निवासी सनी तिवारी उर्फ आशीष तिवारी एवं शिकारपुर थाना के धूमनगर निवासी सिम दुकानदार अनिल कुशवाहा शामिल है

Trending News