Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 09 मई को किया गया प्रेस कांफ्रेंस

जनवाद टाइम्स 10 May 2024
Bihar news Press conference held by the District Election Officer on 09 May, the last date for withdrawal of candidature
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

Bihar news Press conference held by the District Election Officer on 09 May, the last date for withdrawal of candidature

ज्ञातव्य हो कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के क्रम में दिनांक 29.04.2024 को छठे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाने की अंतिम तिथि 06 मई थी। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 07 मई को की गयी। 09 मई को अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि थी। मतदान की तिथि 25.05.2024 तथा मतगणना की तिथि 04.06.2024 है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 1-वाल्मीकिनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में दीपक यादव (राष्ट्रीय जनता दल), दुर्गेश सिंह चौहान (बहुजन समाज पार्टी) एवं सुनील कुमार (जनता दल यूनायटेड) के नाम शामिल हैं। वहीं रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में नव कुमार सरनीया उर्फ हीरा भाई (गणा सुरक्षा पार्टी) एवं शफी मोहम्मद मियां (आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य अभ्यर्थियों में चन्देश्वर मिश्र (निर्दलीय), दिनेश अग्रवाल (निर्दलीय), परशुराम साह (निर्दलीय), प्रवेश कुमार मिश्र उर्फ अनुप (निर्दलीय) एवं शम्भू प्रसाद (निर्दलीय) के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 2-पश्चिम चम्पारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में उपेन्द्र राम (बहुजन समाज पार्टी), मदन मोहन तिवारी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) एवं डॉ0 संजय जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी) के नाम शामिल हैं। वहीं रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में संजय कुमार (वीरों के वीर इंडियन पार्टी) के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य अभ्यर्थियों में म0 कलाम साई (निर्दलीय), नफिस अहमद (निर्दलीय), महम्मद शोएब (निर्दलीय) एवं रौशन कुमार श्रीवास्तव (निर्दलीय) के नाम शामिल हैं।Bihar news Press conference held by the District Election Officer on 09 May, the last date for withdrawal of candidature

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन में धन-बल का प्रयोग रोकने के लिए कृतसंकल्पित है। इस क्रम में अधिसूचना जारी की तिथि से पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत प्रतिनियुक्त सभी 28 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम (एसएसटी) को सक्रिय कर दिया गया है, जो मुख्य मार्ग पर वाहन की सघन जांच भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में करेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व से ही पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत प्रेस नोट की तिथि दिनांक-16.03.2024 से कुल-28 एफसटी कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी एवं लू के कारण वोटर टर्न आउट पर प्रतिकूल असर ना पड़े इसके लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं। वैसे मतदान केन्द्र जहां प्रतिक्षालय नहीं है, वहां पर छांव की समुचित व्यवस्था की जायेगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शीतल जल की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही मतदान सामग्री के साथ हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दवा/ओआरएस का प्रबंध किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सघन गतिविधियां चलायी जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग, जीविका, आंगनबाड़ी, स्काउट एंड गाइड एवं अन्य विभागों द्वारा जिलास्तर से लेकर ग्रामस्तर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।Bihar news Press conference held by the District Election Officer on 09 May, the last date for withdrawal of candidature

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक, वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र, श्रीमती जे0 इनोसेन्ट दिव्या, व्यय प्रेक्षक, पश्चिम चम्पारण लोक सभा क्षेत्र, टी0 वी0 वाम सीधर, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लाल बहादुर राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-जनरल ऑब्जर्वर और डीएम ने की माइक्रो आब्जर्वर की ब्रीफिंग
Next: Prayagraj News : 10 मई 2024 को आयोजित होने वाले स्वीप कार्यक्रम का विवरण

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.