Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

दाखिले में हुई गड़बड़ी की सीबीआइ जांच से बढ़ेंगी पूर्व मंत्री की मुश्किलें

जनवाद टाइम्स इटावा 26 May 2023
Former minister's problems will increase due to CBI investigation of irregularities in admission

Former minister's problems will increase due to CBI investigation of irregularities in admission

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता : मनोज कुमार राजौरिया

आयुष कालेजों में शैक्षिक सत्र 2021-22 में नीट-यूजी की मेरिट लिस्ट से छेड़छाड़ कर 891 छात्रों को फर्जी तरीके से दाखिला देने के मामले की जांच सीबीआइ द्वारा शुरू करने पर पूर्व आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी की मुश्किलें बढ़ना तय है।

दाखिले में किए गए घोटाले में फंसे पूर्व आयुर्वेद निदेशक डा. एसएन सिंह की इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी। यह पूर्व मंत्री के काफी करीबी थे।पूर्व मंत्री के साथ-साथ आयुष विभाग में तैनात रहे कुछ बड़े अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में आयुष कालेजों में दाखिले का जिम्मा तत्कालीन आयुर्वेद निदेशक डा. एसएन सिंह को सौंपा गया था। जांच में यह सामने आया कि आनलाइन काउंसिलिंग कराने का जिम्मा जिस वेंडर कंपनी वी थ्री साफ्ट साल्यूशन को सौंपा गया था उसने मिलीभगत कर नीट-यूजी की मेरिट लिस्ट बदल दी।

महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा द्वारा जो नीट-यूजी की मेरिट लिस्ट की जो साफ्ट कापी हार्ड डिस्क में दी गई उसे वेंडर से सांठगांठ कर बदल दी गई। सबसे ज्यादा फर्जी दाखिले निजी आयुर्वेद कालेजों में हुए। निजी आयुर्वेद कालेजों में बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) 5,010 सीटों में से 4,615 सीटें भरीं और इसमें 473 फर्जी दाखिले हुए। वहीं राजकीय आयुर्वेद कालेजों बीएएमएस कोर्स की कुल 502 सीटें थीं और सभी भर गईं। इनमें 43 फर्जी दाखिले कराए गए।

Post navigation

Previous: सेंगोल की तस्‍वीर ट्वीट कर अखिलेश बोले- लगता है BJP ने मान लिया कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया
Next: यूपी में गरीबों को सस्ती बिजली के लिए सरकार ने खर्च किये 15,020 करोड़ रुपये

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.