Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news किसान आन्दोलन की आग से कहीं झुलस न जाय

जनवाद टाइम्स 24 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव तथा पश्चिम चंपारण जिला संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि 31 जुलाई शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सड़क जाम करने का निर्णय को पूरा बिहार तथा पश्चिम चंपारण में वहां के किसान शानदार रूप से सफल करेंगे ।
उन्होंने कहा कि अब सब किसान जान गए हैं कि पिछले दिनों कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों की वापसी जब प्रधानमंत्री द्वारा टेलीविजन पर की जा रही थी । उसी समय प्रधानमंत्री ने किसानों के नाम संदेश में यह साफ-साफ कहा था कि 13 महीने से चल रहे किसान अपने धरना को समाप्त करें और एमएसपी सहित उनके अन्य मांगों को पूरा करने के लिए शीघ्र एक कमेटी का गठन होगा । जिसमें किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे और इसका हल निकाल लिया जाएगा ।
लेकिन एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में यह बात सामने आई है कि वे जो बोलते हैं , वह करते नहीं हैं और जो करते हैं वह कहते नहीं हैं । यहीं कारण है कि उनके नाम जुमलेबाज के नाम से प्रसिद्ध है ।
हालांकि किसानों को यह शंका थी कि प्रधानमंत्री एक बार फिर किसानों को कहीं धोखा तो नहीं दे रहे हैं । इसलिए बहुत ही सशंकित होकर अपने आंदोलन को समाप्त करने का घोषणा नहीं कर स्थगित करते हुए अपने घर की ओर चल दिए और बीच-बीच में लगातार संयुक्त किसान मोर्चा के घोषित कार्यक्रम देशभर में लागू होते रहे ।
अभी देश के कृषि मंत्री द्वारा गठित कमिटी में मात्र 3 किसान प्रतिनिधियों को शामिल करना और बाकी सरकार पोषित और भाजपा के किसान संगठन के नेताओं को शामिल करना , यह साफ-साफ बतलाता है कि भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर रही है और एमएसपी को कानूनी दर्जा देने , 750 सौ शहीदों को मुआवजा देने , 48000 से ज्यादा मुकदमों को वापस लेने , लखीमपुर खीरी के 4 किसानों के हत्यारे रक्षा राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को
मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर हत्या का मुकदमा चलाने तथा फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम किसानों को देने के सवाल पर किसानों को गुमराह कर रही है ।
इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से सरकार द्वारा गठित कमेटी में शामिल होने से साफ-साफ इंकार कर दिया है और आगे संघर्ष को देशव्यापी बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है ।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 13 महीने तक चली ऐतिहासिक किसान आंदोलन जिसे दुनिया भर के देशों और जनतंत्र प्रेमियों ने सराहा था । उस आंदोलन को सलाम किया था और उसे सुविख्यात बताया था । अब वह आंदोलन पुन: आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ चुका है । जो एकजुट किसान संघर्ष के बल पर अपने मांगों को हासिल करेगा ।
अभी-अभी हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका का जन विद्रोह ने एक नई दिशा दिया है कि किसी धर्म बहूल मतों से बनी सरकार के कामों से उसी धर्म के लोग जब आक्रोशित हो जाते हैं , तो उसे पुन: चुहिया बना देते हैं । इतना ही नहीं बल्कि एक दूसरी दिशा श्रीलंका के जन विद्रोह ने हमें दिया है और वह यह है की वहां की आक्रोशित जनता ने कम्युनिस्टों को अपना प्रतिनिधि माना है और श्रीलंका के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गुणावर्देना को प्रधानमंत्री चुना है । जो धर्म के आधार पर नफरत बोने वाली , हिंदू बहुलता की बात करने वाली , वर्तमान मोदी सरकार के लिए यह चेतावनी है और समस्त जनता के लिए एक नई दिशा है ।

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया में श्रीलंका की पियेस्ट्रा फर्नीचर की एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज छोटे छोटे मासूम बच्चों ने दिखाई भगवान भोलेनाथ में अपनी आस्था हर हर महादेव 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.