Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: विद्युत विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान, बकायेदारों के काटे कनेक्शन

जनवाद टाइम्स 13 May 2022
Agra News: विद्युत विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान, बकायेदारों के काटे कनेक्शन
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: राजस्व बसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए गुरुवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विद्युत चोरी करते आठ लोगों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कराने के साथ दस हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

 

Agra News: विद्युत विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान, बकायेदारों के काटे कनेक्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम उपखंड अधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देशन में जे ई नीरज कुमार के नेतृत्व में मिडकौली गावँ में राजस्व वसूली व विद्युत चोरी के बाबत चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 45 कनेक्शन चेक किये गए जिनमें दस हजार से अधिक के 12 बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। साथ ही 8 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर कार्यवाही की गयी जबकि एक उपभोक्ता का लोड बढ़ाया गया।

Agra News: विद्युत विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान, बकायेदारों के काटे कनेक्शन

विद्युत चोरी करने वालों में राय सिंह पुत्र खूब सिंह पर अवैध कटिया डालकर चोरी करने के मामले में 135 के अंतर्गत थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया जबकि सियाराम पुत्र श्यामलाल, मालती पत्नी राजवीर, भरत सिंह व हरनारायण पुत्रगण तेज सिंह, थानसिंह पुत्र डोंगर सिंह, मुकेश पुत्र प्रताप सिंह, अनीता पत्नी मुरारी लाल पर मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने पर 135 के अंतर्गत थाना कमला नगर आगरा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जे ई नीरज कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से मीटर से ही बिजली उपयोग करने के साथ ही राष्ट्र हित मे सहयोग करने की अपील की है। विद्युत चेकिंग करने वालों में उपखंड जरार के जे ई नीरज कुमार संविदा कर्मी पवन कुमार, परमानंद, योगेंद्र, बबलू शामिल रहे।

 

Post navigation

Previous: Prayagraj News : हंडिया पॉलिटेक्निक हंडिया में यूपी सरकार द्वारा संचालित डीजी शक्ति योजनांतर्गत फ्री टेबलेट का वितरण
Next: Agra News: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर विद्युत संविदा कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.