Agra News: अज्ञात जेबकतरे ने किसान के थैले को काटकर उड़ाई नकदी

Agra News: अज्ञात जेबकतरे ने किसान के थैले को काटकर उड़ाई नकदी
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: कस्बा बाह स्थित केनरा बैंक की शाखा में मंगलवार दोपहर रुपए निकालने आया किसान जेब कटी का शिकार हो गया। जेबकतरे ने थैले में रखे पचास हजार रुपये साफ कर दिए। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

IMG 20220222 150631

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बारह बजे पुरा सुंसार निवासी रामलाल पुत्र तिलक सिंह कस्बा स्थित केनरा बैंक की शाखा से धनराशि निकालने आया था जहां उसने शाखा से एक लाख रुपये निकाले। रुपए निकालने के बाद उसने बैंककर्मी द्वारा दी गयी पाँच पाँच सौ रुपये के नोटों की दो गड्डियां अपने थैले में रख ली और शाखा में ही अन्य काउंटर पर जाकर रुपए ट्रांसफर कराने लगा तभी अज्ञात जेब कतरे ने उसके थैले को ब्लेड से काट कर पाँच सौ रुपए के नोटों की एक गड्डी पार कर दी। गड्डी लेकर जेबकट चंपत हो गया। रुपए ट्रांसफर करने के बाद जब किसान ने अपने थैले को देखा तो थैला कटा हुआ था और उसमें रखी 500 के नोटों की एक गड्डी गायब थी।रुपये कटने पर किसान के होश उड़ गए उसने शाखा प्रबंधक को घटना के बारे में बताया इस पर शाखा प्रबंधक ने बैंक में लगे कैमरों के फुटेज चेक कराए जिसमें एक संदिग्ध युवक थैले को काट कर नकदी निकालते हुए दिखाई दिया।

 

Agra News: अज्ञात जेबकतरे ने किसान के थैले को काटकर उड़ाई नकदी

पीड़ित किसान ने थाना अज्ञात जेबकतरे के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

Trending News