Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : किन्नर बनकर अवैध बसूली करने पहुँचे नकली किन्नरों ने किया हंगामा

जनवाद टाइम्स 16 August 2021
Agra News : किन्नर बनकर अवैध बसूली करने पहुँचे नकली किन्नरों ने किया हंगामा
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: कस्बा के मोहल्ला ट्यूबेल कॉलोनी में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब किन्नर बनकर पहुंचे नकली किन्नरों ने घर के अंदर घुस कर महिलाओं के साथ खींचतान शुरू कर दी किन्नर बनकर पहुंचे युवकों ने महिलाओं से बधाई देने के नाम पर ग्यारह हजार रुपए की मांग की जब महिलाओं ने देने से मना किया तो नकली किन्नरों ने घर मे उत्पात मचाना शरू कर दिया।जिस पर बस्ती के लोगों ने असली किन्नरों को फोन कर नकली किन्नरों के आने की सूचना दे दी।

 

Agra News : किन्नर बनकर अवैध बसूली करने पहुँचे नकली किन्नरों ने किया हंगामाअसली किन्नरों के पहुंचने पर दोनों किन्नर पक्ष भिड़ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ट्यूबेल कालोनी निवासी रामू पुत्र पप्पू की पत्नी अनीता ने दो माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था।बच्चे के जन्म की खुशी में बीस दिन पहले कल्लो किन्नर और उसके साथी उनके घर आकर बधाई ले गए थे।सोमवार को सुबह फिर से चार नकली किन्नर उनके घर पर आ धमके और जबरन ग्यारह हजार रुपए मांगने लगे।घर की महिलाओं ने पहले ही किन्नरों के बधाई ले जाने की बात कही जिस पर नकली किन्नर आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे।

 

WhatsApp Image 2021 08 16 at 5.32.07 PMएक किन्नर ने महिला की सास सीमा का हाथ पकड़ लिया और घर के अंदर ले जाने लगा।यह देख अन्य महिलाओं ने बमुश्किल उन्हें छुड़ाया।हंगामा होते देख आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।लोगों ने फोन कर असली किन्नरों को बुला लिया।असली किन्नरों के आते ही नकली किन्नर भागने लगे लेकिन लोगों ने दो किन्नरों को पकड़ लिया।जब किन्नरों ने उनके कपड़े उतरवाए तो वह पुरूष निकले।मौका देखकर एक नकली किन्नर भाग गया जबकि दूसरे को पकड़कर असली किन्नर अपने साथ ले गए और ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

WhatsApp Image 2021 08 16 at 5.28.05 PM

लाल घेरे में पकड़ा गया नकली किन्नर हैदर

महिला सीमा के मुताबिक सोमवार सुबह विजय बंजारा नामक युवक चार नकली किन्नरों को लेकर उनके यहाँ आया था और बधाई के नाम पर ग्यारह हजार रुपये मांगने लगा न देने पर उसने उनकी बहुओं से अभद्रता,गाली गलौज और हंगामा करना शरू कर दिया।जिस पर मोहल्ले के लोगों ने असली किन्नर को बुला लिया।तब जाकर नकली किन्नर शांत हुए। वहीं किन्नर राविया ने बताया कि विजय बंजारा नामक युवक कस्बा क्षेत्र में जबरन अवैध बसूली करता है वह बाहर से लोगों को लाकर नकली किन्नर बनाकर उनके क्षेत्र में जबरन वसूली करता है।

 

Agra News : किन्नर बनकर अवैध बसूली करने पहुँचे नकली किन्नरों ने किया हंगामा विजय बंजारा की पहले भी थाना बाह में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन ठोस कार्यवाही न होने के चलते उसकी अवैध बसूली पर लगाम नही लग पा रही है।पकड़े गए नकली किन्नर ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम हैदर पुत्र जमील खान निवासी गाजियाबाद बताया जबकि मीनाक्षी नामक दूसरा किन्नर अन्य साथियों के साथ भाग गया।पुलिस अन्य नकली किन्नरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: आम आदमी पार्टी इटावा के कार्यकर्ताओ ने अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
Next: Agra News: अरसे बाद खुले विद्यालय शरू हुआ शिक्षण कार्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.