Agra News: राशन डीलर की दबंगई प्रति यूनिट 5 किलो की जगह दे रहा साढ़े चार किलो राशन

IMG_20210518_145840
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जैतपुर ब्लॉक अंतर्गत रीछापुरा गावँ में एक राशन डीलर की दबंगई सामने आयी है।राशन डीलर ग्रामीणों को प्रति यूनिट 5 किलो की जगह साढ़े चार किलो राशन दे रहा है।ग्रामीणों के विरोध करने पर वह राशन नहीं देने की बात करता है।आपको बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेंहूँ व दो किलो चावल दिया जाता है

IMG 20210518 145840

लेकिन कुछ राशन डीलर सरकार की इस योजना को पतीला लगाकर जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार गावँ रीछा पुरा के ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर उपजिलाधिकारी बाह के पास गावँ के राशन डीलर उदय प्रताप सिंह की कालाबाजारी करने की शिकायत लेकर पहुँचे।ग्रामीणों आकाश,उर्मिला देवी,पुष्पा देवी, शकुंतला, मुन्नी देवी ने बताया कि राशन डीलर प्रति यूनिट साढ़े चार किलो ही राशन दे रहा है जबकि सरकार की ओर से प्रति यूनिट पाँच किलो राशन देने के आदेश हैं।

IMG 20210518 WA0062

उपजिलाधिकारी बाह को शिकायत पत्र देता ग्रामीण

राशन डीलर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।शिकायत करने आये लोगों को उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने जाँच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

You may have missed