Uttar Pradesh : इटावा जनपद में सभी संबंधित थानाध्यक्ष ने अपने क्षेत्रों के बैंक एटीएम मॉल में की सघन चेकिंग

IMG_20200615_160521
Share News

 

दिलीप कुमार इटावा- आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार समस्त थानाध्यक्ष द्वारा अपने-2 थाना क्षेत्र में बैंक/एटीएम चेकिंग की गयी, चैकिंग दौरान CCTV कैमरा,इमरजेंसी अलार्म व बैंक के अन्दर/बाहर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर सोशल डिस्टेंसिंग हेतु निर्देशित किया गया ।

IMG 20200615 160603

होटलों की व्यवस्थाओं की चेकिंग की गई, सरकार के निर्देश पर पूरे देश में मॉल व होटल भी खोले जा चुके है। सरकार की ओर से जो नियम निर्धारित किए गए हैं उनका पूरी तरह पालन करने के साथ लोगों को आने जाने की अनुमति मिली।

IMG 20200615 160539

मास्क व सोशल डिस्टेसिंग पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही होटलों में आने वालों का पूरा ब्योरा का विवरण रजिस्टर भी देखा जा रहा है और एक कमरे में सिर्फ एक ही व्यक्ति ठहरेगा।

IMG 20200615 160453

लोगों के बीच दूरी बनी रहे इसके लिए जगह जगह गोले भी बनाए जा रहे हैं। सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी और पूरी इमारत को भी प्रतिदिन सेनेटाइज किया जाएगा।

IMG 20200615 160521

उन्होने कहा कि इसके साथ ही समय समय पर शासन व जिला प्रशासन की ओर से जो भी निर्देश आएंगे उनका पालन करना होगा।

Trending News