Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : वैशाली में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित, नए ग्रामीण रोजगार विधेयक की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 4 January 2026
Bihar News: A farmers' meeting was organized by the Krishi Vigyan Kendra in Vaishali, where information was given about the new rural employment bill.
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर / वैशाली

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर, वैशाली के तत्वावधान में पंचायत पहियार बुजुर्ग अंतर्गत रामपुर बघेल गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्रामीण स्तर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में किया गया।
इस अवसर पर विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) बीबीजी रामजी विकसित भारत जी रामजी अधिनियम-2025 पर विस्तृत चर्चा की गई।

Bihar News: A farmers' meeting was organized by the Krishi Vigyan Kendra in Vaishali, where information was given about the new rural employment bill. वैज्ञानिक गृह विज्ञान डॉ. कविता वर्मा ने किसानों को नए विधेयक की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस नए कानून के तहत कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़े कार्य तथा मौसम संबंधी जोखिमों को कम करने वाले कार्यों तक सीमित किया गया है। यह विधेयक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नए अधिनियम के अंतर्गत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। साथ ही महिलाओं की भागीदारी 48 प्रतिशत से बढ़कर 56.74 प्रतिशत हो गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। बाढ़ नियंत्रण एवं जल संरक्षण से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Bihar News: A farmers' meeting was organized by the Krishi Vigyan Kendra in Vaishali, where information was given about the new rural employment bill.
कार्यक्रम में वैज्ञानिक कुमारी नम्रता (कृषि अभियंत्रण) द्वारा जलवायु अनुकूल खेती पर किसानों को उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में उन्नतिशील किसान उपस्थित रहे।
गोष्ठी के अंत में किसानों को विधेयक से संबंधित लीफलेट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों महिला-पुरुष प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली में सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
Next: Bihar News : राजापाकर प्रखंड कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन, कई मामलों का हुआ मौके पर निपटारा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.