संवाददाता: मनीष गुप्ता
गो माता पर हो रहे अत्याचार को लेकर जनता बहुत दुखी हो रही थी। गाय माता पर होने वाले अत्याचार को लेकर बहुत बार प्रशासन से भी गुहार लगाई गई। उसके बाद भी कई बार गौ वंश के अवशेष प्राप्त हुए। जिस कारण जनता काफी रोष व्याप्त था। इसी उद्देश्य से की गाय माता को इंसाफ मिल सके। आज कमिश्नरी पार्क मेरठ में मां बगलामुखी महायज्ञ में समस्त हिंदू संगठनों ने मिलकर मेरठ जिले में निरंतर हो रहे गौ माता के कटान के विरोध में एवं प्रशासन के लोग जो निरंतर काटे गए गोवंश के अवशेषों और मुद्दे को दबाने का कार्य करते हैं उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए इस हवन कुंड में आहुति दी। और वो रक्षा हेतु संकल्प लिया। साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की और से जिला अध्यक्ष तान्या वर्मा, प्रदेश कार्यकाल प्रभारी सचिन शर्मा, मेरठ मंडल संगठन मंत्री विपिन, मनीष बेनीवाल, पिंकी, माताजी, मुक्ता चौधरी आदि मौजूद रहे।