Breaking Newsउतरप्रदेशप्रयागराज

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विद्युत कर्मिंयों की प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाये रखने के सम्बंध में बैठक संपन्न

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में विद्युत कर्मिंयों के द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाये रखने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के सम्बंध में विशेष सर्तकता बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे, इसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने वर्कशाप एवं स्टोर पर मजिस्टेªटों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है साथ ही साथ सब स्टेशनों पर भी कार्मिंकों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आईटीआई के प्राचार्य को प्रशिक्षकों की सूची मुख्य अभियंता विद्युत को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी समन्वय बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कंट्रोल रूम बनाये जाने तथा वहां से ड्यूटी पर लगाये गये कार्मिंकों का निरंतर सत्यापन करते रहने के निर्देश दिए है। मुख्य अभियंता के द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग का भी कंट्रोल रूम पहले से ही संचालित है, जिसका नम्बर 0532-2404030 है। उन्होंने कहा है कि कंट्रोल रूम नम्बर पर विद्युत से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है। जिलाधिकारी ने सब स्टेशनों पर पुलिस की भी तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विद्युत कर्मिंयों की प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाये रखने के सम्बंध में बैठक संपन्न

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, मुख्य अभियंता तथा अधीक्षक अभियंता विद्युत के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारियों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स