Bihar News : वैशाली में दो महिलाओं से 12.390 लीटर विदेशी शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज

IMG-20261029-WA0116
Share News

संवाददाता: राजेंद्र कुमार
बरांटी, वैशाली।

बिहार के वैशाली जिले में बरांटी थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक पर पुलिस ने गश्ती और वाहन जांच के दौरान दो महिलाओं को विदेशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कुल 12.390 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में दोनों महिलाओं के खिलाफ मद्य निषेध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरांटी थाना के एसआई अवधेश कुमार अपराह्न में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो महिलाएं हाजीपुर से शराब लेकर आ रही हैं और घोड़ा चौक पर उतरेंगी। सूचना के आधार पर पुलिस घोड़ा चौक पर वाहन जांच कर रही थी।IMG 20261029 WA0116

इसी बीच हाजीपुर की ओर से एक टेंपो से दो महिलाएं उतरीं। पुलिस को देखते ही दोनों तेजी से भागने लगीं। उनमें से एक महिला के हाथ में काले रंग का झोला था, जबकि दूसरी महिला के पास सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला था। संदेह होने पर पुलिस ने महिला सुरक्षा बलों की मदद से दोनों को घोड़ा चौक पर पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान पहली महिला ने अपना नाम ममता देवी, पति लखेंद्र सहनी, निवासी रंदा बताया। वहीं दूसरी महिला ने अपना नाम बनिया देवी, पति स्वर्गीय नंदलाल सिंह, निवासी अब्दुल्ला चौक, थाना महनार बताया।

पुलिस ने ममता देवी के पास मौजूद काले रंग के झोले की तलाशी ली तो उसमें ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 180 एमएल की 48 बोतलें बरामद हुईं। वहीं, बनिया देवी के पास मौजूद सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले की जांच करने पर रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की पांच बोतलें मिलीं।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं के पास से कुल 12.390 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों महिलाओं के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं और जब्त शराब को थाने ले आई।
इस मामले में दोनों महिलाओं के खिलाफ बिहार में लागू मद्य निषेध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending News