Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: बटेश्वर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर नाथ में कोरोना काल के बाद इन दिनो मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके पहले चरण में पशु मेला चल रहा है।मेले को लोकप्रिय बनाने के लिए जिला पंचायत भरसक प्रयास कर रही है। पशु मेले में उत्तर प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश राजस्थान आदि राज्यों से पशु व्यापारी खरीद फरोख्त के लिए आते हैं।

 

बटेश्वर मेला भारत के प्रसिद्ध मेलों में शुमार है जो कि कार्तिक माह में लगता है। सोमवार को पशु मेले में जिला पंचायत द्वारा घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जो कि पिछले कई वर्षों से नहीं हो रहा था।

 

घुड़दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ बटेश्वर नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा डॉ मंजू भदोरिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया।आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए दर्जनभर से अधिक घुड़सवार व्यापारियों ने अपने घोंडों के साथ भाग लिया। घुड़ सवारों ने अपने नामी गिरामी घोड़ों के साथ दौड़ प्रतियोगिता में जमकर दौड़ लगाई और कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में फिरोजाबाद निवासी भोला उस्ताद के घोड़े हीरो जो कि गुजराती नस्ल का घोड़ा है ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इक्यावन हजार का पुरस्कार जीता ।घोड़ा मालिक भोला उस्ताद ने बताया कि वह पिछले 9 वर्ष से लगातार बटेश्वर मेले में घोड़ों की खरीद फरोख्त के लिए आ रहा है। घोड़ा दौड़ में प्रथम पुरुस्कार मिलने पर वह बहुत प्रसन्न है क्योंकि उसके घोड़े ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर जीत हासिल की है।उसका घोड़ा हीरो राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगिता में 17 बार अपने नाम जीत दर्ज कर चुका है। वही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हीरो की कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई।

 

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान एटा के गांव नगला नेकराम निवासी घुड़सवार मालिक बीकेश यादव सिंह की मारवाड़ी किस्म की घोड़ी रानी ने प्राप्त किया। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान जिला एटा के एका निवासी मालिक साधु के सुल्तान नामक घोड़े ने जीत दर्ज कर प्राप्त किया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिए गए।

 

Agra News: बटेश्वर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभजिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा हीरो के मालिक भोला उस्ताद को इक्यावन हजार रूपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मारवाड़ी घोड़ी रानी के मालिक बीकेश यादव को इक्कीस हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा सुल्तान के मालिक साधु को ग्यारह हजार रुपए का इनाम सहित प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स
%d bloggers like this: