उपनिरीक्षक जयपाल सिंह सरोहा का स्थानांतरण होने पर गाजे बाजों से किया गया विदाई समारोह

IMG_20200215_183933
Share News

संवाददाता कुलदीप : कस्बा बाह के थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयपाल सिंह सरोहा का स्थानांतरण होने पर आज थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें थाना बाह में तैनात कर्मियों द्वारा उपनिरीक्षक को साफा पहनाकर घोड़े पर बैठाकर बैंड बाजों के साथ थाना परिसर में भ्रमण कराया गया। उपनिरीक्षक पिछले दो वर्ष से बाह में तैनात थे।उनका तबादला गाजियाबाद में होना बताया गया है। विदाई समारोह में बाह के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बताया कि सरोहा जी

IMG 20200215 183933

के कार्य और व्यवहार से लोग प्रभावित थे ।वे अपना कार्य बड़ी ही निष्ठा से और लगन से करते थे,यहाँ से स्थानांतरित होने के बाद भी वे लोगों के दिलों में रहेंगे।

IMG 20200215 184131

विदाई समारोह के बाद उपनिरीक्षक ने थाना परिसर में स्थित मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।